Follow us on

टेट से मुक्ति दिलाने हेतु रामलीला मैदान दिल्ली में उमड़ा शिक्षकों का जनसैलाब

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी —टीचर फेडरेशन आफ इण्डिया के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा के नेतृत्व में कश्मीर से कन्याकुमारी तक के लाखों शिक्षकों ने शनिवार को दिल्ली स्थित रामलीला मैदान पहुंचकर बता दिया कि शिक्षकों के साथ अन्याय को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रैली में उपस्थित सभी शिक्षकों ने साफ तौर पर कहा कि भरती के समय भारत सरकार द्वारा जो भी नियम और योग्यता निर्धारित किया गया था। उसे अर्जित करने के बाद ही सभी शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरटीई से पू्र्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता थोपा जाना किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। शिक्षकों ने कहा कि उनकी नियुक्ति सरकार द्वारा की गई है इसलिए उसकी सेवा शर्तों की सुरक्षा का दायित्व भी सरकार का है। फेडरेशन ने मांग किया है कि भारत सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश रेट्रोस्पेक्टिव इफेक्ट को समाप्त करने के लिए कानून बनाए। रैली के मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हम देश के शिक्षकों की आवाज को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री तक पहुंचाएंगे और शिक्षकों का अहित नहीं होने देंगे।टीएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चन्द्र शर्मा द्वारा सभी साथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता सनत कुमार सिंह ने बताया कि वाराणसी से भारी संख्या में शिक्षकों के समूह ने रामलीला मैदान की रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x