गुफरान अहमद मिर्जापुर –अपना दल एस के राष्ट्रीय सचिव और चिकित्सा मंच के प्रमुख डॉ. एसपी पटेल ने अपना जन्मदिन इस बार एक खास तरीके से मनाया। उन्होंने जिला अस्पताल में भर्ती सैकड़ों मरीजों के बीच फल वितरित किए और उनका हाल-चाल पूछा। यह उनका हर वर्ष का परंपरागत सामाजिक कार्य है, जिसमें वे अपने जन्मदिन को किसी न किसी सामाजिक सेवा से जोड़ते हैं। डॉ. पटेल ने जिला कार्यालय अपना दल एस पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटने के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को फल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा, “बीमारी के क्षण जीवन की सबसे कठिन घड़ियाँ होती हैं, ऐसे समय में छोटे से स्नेह और सेवा का स्पर्श भी नया उत्साह लाता है।”डॉ. पटेल ने सभी मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और उन्हें आश्वस्त किया कि वे हमेशा उनकी मदद के लिए तैयार हैं। इस कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील सिंह, रामवृक्ष बिंद, तुलसीदास पाल, गुलाब बहादुर, उदय पटेल सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस तरह डॉ. एसपी पटेल ने अपने जन्मदिन को मानवता की सेवा में समर्पित किया और एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।बाइट/अपना दल एस के राष्ट्रीय सचिव और चिकित्सा मंच के प्रमुख डॉ. एसपी पटेल