सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी सुश्री ज्योति चौरसिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जहाँ विभिन्न विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण की उपस्थिति में जनसमस्याएं सुनी गईं। संबंधित अधिकारियों ने जमीनी विवाद, राजस्व विभाग एवं पुलिस से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने और शेष मामलों को तीन दिन के भीतर हल करने के निर्देश दिए। बताया जाता है। की शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान तहसील दिवस के दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद, विद्युत, और आपूर्ति विभाग से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। इस दौरान जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। और मौके पर निस्तारण के कई मामलों में, विशेष रूप से राजस्व और समाज कल्याण से जुड़ी शिकायतों का समाधान तुरंत किया गया।एसडीएम सुश्री ज्योति चौरसिया ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। ताकि प्रशासन में जनता का विश्वास बना रहे। उन्होंने पुलिस, राजस्व, विकास, आपूर्ति और अन्य विभागों के अधिकारियों को मौके पर उपस्थित होकर जन समस्याओं को निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया। चौरसिया ने कहा कि संपूर्ण समाधान तहसील दिवस पर आए शिकायतों का त्वरित समाधान के लिए एक प्रमुख माध्यम है। जो नियमित रूप से आयोजित किया जाता है। संपूर्ण समाधान तहसील दिवस पर राजस्व में 38, पुलिस में 7, विकास में 3, चकबंदी में 1 कुल 49 प्रार्थना पत्रों में 5 शिकायतों का मौले पर निस्तारण किया गया। शेष को गुणवत्ता के साथ निस्तारण किए जाने की एसडीएम ने निर्देशित किया। उक्त मौके पर तहसीलदार राम नारायण वर्मा, कानूनगोह अजय यादव, कानूनगोह नसीमुल्लाह, लेखपाल रूपेश रंजन सिंहा, शैलेन्द्र यादव,