Follow us on

तेज रफ्तार ट्रक घर में घुसा, 3 की मौत क्षेत्र में मचा कोहराम मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे

Share this post:

 रिपोर्ट गुफरान अहमद मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार सीमेंट लदे ट्रक का टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया। हादसे में घर में सो रहे 5 लोग मलबे में दब गए। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 गंभीर घायलों का वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।                                                 घटना अहरौरा थाना क्षेत्र के कुदारन चौराहे के पास की है। वाराणसी से सोनभद्र जा रहे सीमेंट से लदे तेज रफ्तार ट्रक का अचानक टायर फट गया। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक घर में घुस गया। उस समय घर में 5 लोग सो रहे थे जो मलबे में दब गए।सूचना पर अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने ट्रक और मलबे से दबे सभी 5 लोगों को बाहर निकाला। जिसमें राजाराम, सुखिया और चांदतारा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 12 वर्षीय सुहानी और सुनील शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को पहले सीएचसी चचरी मोड़, चुनार ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक सभी कुदारन गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

परिजन सो रहे थे, अचानक ट्रक घर में घुस गया। 3 लोगों की मौत हो गई। पूरा मकान और सामान क्षतिग्रस्त हो गया। अभी तक कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं आया। हम मांग करते हैं पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए और घायलों का बेहतर इलाज हो।”.                                बाईट राजकुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, मिर्जापुर  

“तेज रफ्तार ट्रक का टायर फटने से अनियंत्रित होकर घर में घुस गया। इसमें 5 लोग दब गए थे। जिसमें 3 की मृत्यु हो गई है और 2 घायल हैं जिनका वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।”

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x