वशिष्ठ गोंड की रिपोर्ट वाराणसी
वाराणसी दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मदनपुरा चौकी अंतर्गत एक 7 वर्षीय बच्चे का अपने माता-पिता से बिछड़ने का मामला सामने आया है। बच्चा तेलंगाना से अपने परिवार के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने आया था।घटना तब हुई जब गिरजाघर चौराहे के पास बच्चा अपनी मां रेणुका देवी से अलग हो गया। स्थानीय लोगों ने बच्चे को सुरक्षित मदनपुरा पुलिस चौकी पर पहुंचाया। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विशाल विक्रम सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चे के माता-पिता की तलाश शुरू की।पुलिस टीम बच्चे को साथ लेकर विभिन्न इलाकों में खोजबीन करने लगी। काफी समय के बाद बच्चे की मां रेणुका देवी का पता चला। उपनिरीक्षक विशाल विक्रम सिंह के नेतृत्व में सिपाही देवेंद्र यादव और धनराज ने बच्चे को उसकी मां से सुरक्षित मिलवा दिया।पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई और सामुदायिक सहयोग से यह घटना सुखद अंत तक पहुंची। परिवार ने पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।