त्योहारों के दौरान अमन-चैन बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले इलाकों में रात में सघन पैदल गश्त की जा रही है

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट 

जमानियां। त्योहारों के दौरान अमन-चैन बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले इलाकों में रात में सघन पैदल गश्त की जा रही है। इस गश्त का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखना, जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और किसी भी आपात स्थिति के लिए सतर्क रहना है। बताया जाता है। की इलिस अधीक्षक कुशल निर्देशन के तहत एवं क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार के मार्ग दर्शन के अनुसार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर मय पुलिस कर्मियों के संग रविवार की रात्रि एन एच 24 सड़क मार्ग होते स्टेशन बाजार में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान कोतवाली पुलिस द्वारा निगरानी और चैकिंग भी की गई। पुलिस बल मुख्य बाजार सहित और क्षेत्रों में मार्च जारी है। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। और वाहनों की तलाशी ली जा रही है। असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी गई। कोतवाली पुलिस शरारती तत्वों पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दे रही है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि लोगों से मिलकर जन संवाद कर आने वाले त्यौहार को शांति पूर्वक त्योहार मनाने की अपील भी किया गया। उन्होंने बताया कि राहगीरों सहित दुकानदारों एवं कस्बा बाजार तथा स्टेशन बाजार के लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। स्टेशन बाजार के भीड़भाड़ स्थानों पर पुलिस कर्मियों की उपस्थिति होकर निगरानी करते रहे। नागर ने बताया कि यह अभियान कोतवाली पुलिस की सक्रियता और शांति-व्यवस्था को प्राथमिकता देने के लिए चलाया जा रहा है। उक्त मौके पर दीपक मिश्रा, मुकुल मिश्रा, अभय कुमार तिवारी सहित आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x