सुकन्या सिंह की रिपोर्ट
कार्यालय पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसीथाना चितईपुर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना चितईपुर के कुशल नेतृत्व में थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के प्रकरण में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 15.02.2026 को वादिनी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने संबंधी प्रार्थना पत्र थाना चितईपुर पर प्रस्तुत किया गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चितईपुर में मु0अ0सं0 0035/2026, धारा 65(2), 351(3) बीएनएस व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर दिनांक 16.02.2026 को अभियुक्त को निषाद चौक तिराहा, थाना चितईपुर क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण नाम: विकास साहनी उर्फ छेदी उर्फ छेदन पिता का नाम: अंगद साहनी पता: नई बस्ती टिकरी, थाना चितईपुर, वाराणसीउम्र: लगभग 19 वर्ष गिरफ्तारी का स्थान: निषाद चौक तिराहा, थाना चितईपुर, वाराणसी
दिनांक: 16.02.2026 पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 0035/2026 धारा 65(2), 351(3) बीएनएस 5एम/6 पॉक्सो एक्ट थाना चितईपुर, कमिश्नरेट वाराणसी
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश कुमार गौतम, थाना चितईपुर 2. उपनिरीक्षक राकेश कुमार सिंह, थाना चितईपुर 3. हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह 4. कांस्टेबल कमल किशोर 5. हेड कांस्टेबल राजय भारतीय 6. कांस्टेबल शेष नारायणअभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है