दिन रात में लाल बालू लदे ओवरलोड वाहनों के आवाजाही के चलते जमानियां तहसील और पांडेय मोड़ तक आएदिन जाम बना रहता है।

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। एनएच 24 मार्ग से गुजरता है। मुश्किल हो चुका है। दिन और रात में लाल बालू लदे ओवरलोड वाहनों के आवाजाही के चलते जमानियां तहसील और पांडेय मोड़ तक आएदिन जाम बना रहता है। मंगलवार को ऐसी दृश्य देखने को मिला। लाल बालू भरकर बड़े वाहनों के आवाजाही के चलते भीषण जाम में फंसकर दूर दराज के जाने वाले यात्रियों सहित राहगीर परेशान रहे। लाल बालू लदे बड़े वाहन दो मंजिला इमारत की तरह चल रहे हैं। इनके बगल से गुजरने वाले छोटे चार पहिया वाहनों में सवार लोगों की रूह कांप उठती है। ये तीनों मार्ग करीब जमानियां धरम्मरपुर गंगा नदी पर बने पक्का पुल के रास्ते से होकर प्रतिदिन दर्जनों वाहन गुजरता है। बताया जाता है। बिहार से होते हुए। यूपी के गहमर थाना होकर एनएच 24 जमानियां होते गंगा नदी पर बने पक्का पुल रस्ते होते धरम्मरपुर तथा उसके आगे के लिए ओवरलोड वाहनों की मनमानी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच 24 पर दो मंजिला इमारत की तरह चल रहे तिरपाल से ढके यह बड़े वाहन कब कहां झटका खाकर पलट जाएं। कुछ कहा नहीं जा सकता है। सरकारी सिस्टम ने इन्हें खुली छूट दे रखी है। कभी 18 से 22 चक्का वाले ट्रेलर ढाले की ऊंचाई से अधिक ओवरलोड लाल बालू लेकर चलते है। तो कहीं फुल बॉडी वाले 14 चक्के वाले ट्रक 15 से 20 फुट ऊंचाई तक सामान लादकर आवाजाही करते रहते है। तो कुछ वाहन मालिक नाम न छापने की शर्त पर तो यहां तक बताते हैं कि जमानियां धरम्मरपुर गंगा नदी पर बने पक्का पुल के रास्ते पर चलने वाले ओवरलोड भारी वाहनों को बड़े माफिया का संरक्षण रहता है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी यह पता रहता है। हां इतना जरूर है कि विभागवार इन वाहनों के कोड का पीडीएफ रहता है। इसके हिसाब से जिम्मेदारों को हिस्सा पहुंचता रहता है।

Leave a Comment