सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। एचपी घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। इसके बाद भी एचपी गैस की कालाबाजारी रोकने और शत प्रतिशत होम डिलीवरी करवाने के लिए जिम्मेदार अधिकारी मूक दर्शक बनकर तमाशा देखते रहते है। यह सब गैस एजेंसियों के मालिकों के इशारे पर सरेआम किया जा रहा है। व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के तहसील अध्यक्ष इजहार खान, वीरेंद्र कुमार, अमन शांति कमेटी के सरपरस्त नेसार खान वारसी, इरफान खान, विपिन कुमार, कन्हैया, मोहम्मद आवेज़ सहित घरेलू एचपी गैस के उपभोक्ताओं ने उपजिलाधिकारी से मांग किया है। कि घरेलू गैस होम डिलेवरी की गंभीर समस्या को तत्काल दूर कराने के लिए गोहर लगाई। उन्होंने बताया कि होम डिलेवरी के नाम पर निजी दुकानदार खुलेआम कालाबाजारी कर रहे है। इस कालाबाजारी में एचपी गैस के एजेंसी मालिक का खुला समर्थन मिल रहा है। जिसके चलते नियमानिसार होम डिलेवरी नहीं होने से उपभोक्ताओं के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो चुकी है। उपभोक्ताओं का कहना रहा कि होम डिलेवरी करने वाले एक वाहन कर्मी को हटा दिया है। जिससे कालाबाजारी करने में कोई दिक्कत ने हो सके। एचपी गैस के उपभोक्ताओं ने जिम्मेदार अधिकारियों ने मांग की है। कि आपूर्ति गतिविधिक को दूर कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही की मांग किया है। तहसील प्रशासन होम डिलेवरी की दिक्कत को दूर कराने के लिए जांच करना शुरू कर दें। तो एचपी घरेलू गैस सिलेंडर निजी दुकानदारों के यहां से प्रशासन अवैध सिलेंडर जब्त कर सकते है। लेकिन तहसील प्रशासन मूक दर्शक बनकर होम डिलीवरी सम्बन्धी आदेश की अहवेलना करते रहते है।