Follow us on

दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन हेतु बीआरसी बड़ागांव व शिवपुर में लगेगा मेजरमेंट कैम्प

Share this post:

वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट– राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद वाराणसी के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, कंपोजिट विद्यालयों में अध्ययन कर रहे दिव्यांग बच्चों के सहायतार्थ उपकरण एलिम्को (भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम) कानपुर के सहयोग से उपलब्ध कराया जाना है। इसके लिए बच्चों के चिन्हांकन हेतु 16.09.2026 को बीआरसी बड़ागांव पर तथा 18.09,2026 को कम्पोजिट विद्यालय शिवपुर नगर क्षेत्र वाराणसी पर प्रातः 10 बजे से मेजरमेंट कैम्प लगाया जायेगा। इस मेजरमेंट कैंप में अपनी सुविधा के अनुसार बच्चे किसी भी कैंप में उपस्थित होकर उपकरण के लिए चिन्हाकन करवा सकते हैं। चिन्हित बच्चों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, रोलेटर,सीपी चेयर, ब्रेल किट, श्रवण यंत्र इत्यादि सहायक उपकरणों का वितरण दिनांक 27 एवं 28 नवंबर 2026 को कैंप के माध्यम से किया जाएगा। मेजरमेंट कैंप में बच्चों को अपना आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र लेकर आना होगा। इस मेजरमेंट कैंप के संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु मो. 9415904042, 9838581355 एवं 9415622659 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x