Follow us on

सेवा सदन में  तीन दिवसीय निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर 17 से

Share this post:

वाराणसी काशी दीप विजन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में घुँघरानी गली, बांसफाटक स्थित हिंदू सेवा सदन अस्पताल में तीन दिवसीय निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर लगाया जायेगा। अस्पताल के सचिव राजेन्द्र मोहन साह ने बताया कि प्रधानमंत्री और काशी के सांसद नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर 17 से 19 सितम्बर तक अस्पताल में सेवा शिविर आयोजित होगा, जिसमें मरीजों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण के साथ ही निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मरीजों को निःशुल्क रूप से चश्मा और दवा भी दिया जायेगा। जिन्हें भी आँखों मे धुंधलापन या कम दिखाई पड़ रहा है, वें इस शिविर का लाभ ले सकते है। शिविर में शहर के कई वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ सुबह 9 से 1 बजे तक परामर्श देंगे।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x