Follow us on

*दी इमर्जिंग युवा फाउंडेशन द्वारा तीन सौ से अधिक रक्त यूनिट का संचयन

Share this post:

ज्योति केसरी की रिपोर्ट                                वाराणसी दी इमर्जिंग युवा फाउंडेशन द्वारा मेगा ब्लड डेनिशन कैम्प, ब्लड डोनेशन कार्निवल का आयोजन स्थानीय मैरिज प्वाइंट सिगरा पर हुआ। ब्लड प्रेशर कार्निवल में प्रमुख रूप से रोटरी शाइन, व्यापारी नेटवर्क, जेजेसीआई, काशी एवं युवा अग्रवाल सम्मेलन ट्रस्ट का सहयोग प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक श्री रमेश जी भाई साहब थे। युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि दी इमर्जिंग फाउंडेशन द्वारा कई वर्षों से स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य सराहनीय है एवं राष्ट्र सेवा में स्वैच्छिक रक्तदान एक महत्वपूर्ण भूमिका रखता है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष श्री प्रदीप अग्रहरि जी उपस्थित थे। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान से ।स्वैच्छिक रक्तदानथैलेसीमिया एवं कैंसर पेशेंट्स की सहायता होती है। सर्व समाज को आगे आकर के स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना चाहिए।

संस्था के चेयरपर्सन श्री सुयश अग्रवाल ने बताया कि दी इमर्जिंग फाउंडेशन द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में संस्थागत 10 वर्षों से कार्य कर रही है एवं यह ब्लड डोरेशन कार्निवल का 5वां संस्करण है। आगे भी हम ऐसे आयोजन करते रहेंगे जिसे समाज को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरणा मिलती रहे।

कार्यक्रम संयोजक श्री अभिषेक डे एवं श्री यशवर्धन अग्रवाल रहे। अतिथियों का स्वागत श्री आयुष जैन जी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव श्री अत्यूष रस्तोगी जी ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उप चिकित्सा अधिकारी श्री पीयूष राय जी, प्रमुख व्यवसायी श्री रवि सर्राफ जी, व्यापारी नेटवर्क से संस्थापक अपूर्व मित्तल, सह संस्थापक श्रीमती स्वाति मित्तल, श्री राजेश अग्रवाल, श्री अवजीत सोनी, डी इमर्जिंग फाउंडेशन से यशबंसल प्रतीक श्रीवास्तव, युग तिवारी अभिषेक पाण्डेय, शशांक चौरसिया, प्रणव, शुभांगी, वैष्णवी, सिद्धिश्री, वाणी, आकांक्षा, साक्षी एवं अन्य उपस्थित थे।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x