Follow us on

दुर्गाकुंड चौकी पुलिस की तत्परता से महिला को मिला खोया हुआ मोबाइल

Share this post:

अमित श्रीवास्तव की रिपोर्ट

वाराणसी। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का एक सराहनीय उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब बिहार से काशी दर्शन के लिए आई एक महिला का खोया हुआ मोबाइल पुलिस ने खोजकर उसे वापस दिला दिया। मोबाइल मिलने के बाद महिला ने वाराणसी पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की।

जानकारी के अनुसार, बिहार के औरंगाबाद जनपद के रफीगंज क्षेत्र स्थित ग्राम प्रकूपा की निवासी चंचला कुमारी, पत्नी विकास कुमार, मंगलवार 3 जून 2026 को वाराणसी स्थित त्रिदेव मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आई थीं। दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में पानी पीते समय वह अपना मोबाइल फोन वहीं भूल गईं। कुछ देर बाद जब उन्हें मोबाइल के गुम होने का एहसास हुआ तो उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन मोबाइल नहीं मिला।

मोबाइल न मिलने पर चंचला कुमारी ने तत्काल भेलूपुर थाना क्षेत्र की दुर्गाकुंड चौकी पहुंचकर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया और अपने मोबाइल के खोने की सूचना पुलिस को दी। शिकायत मिलते ही चौकी प्रभारी रणजीत कुमार श्रीवास्तव तथा कांस्टेबल दुर्गेश कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की।

पुलिसकर्मियों ने अपने अनुभव, सूझबूझ और सक्रियता का परिचय देते हुए मोबाइल की खोजबीन शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ करने तथा उपलब्ध जानकारी के आधार पर जांच की गई। कुछ ही समय में पुलिस टीम ने महिला का मोबाइल बरामद कर लिया और उसे सुरक्षित रूप से वापस सौंप दिया।

अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने के बाद चंचला कुमारी ने वाराणसी पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा कि पुलिस की तत्परता और सहयोग से उन्हें उनका मोबाइल वापस मिल सका। उन्होंने बताया कि वह पुलिस की कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट हैं और अब इस संबंध में किसी प्रकार की आगे की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती हैं।

इस घटना ने एक बार फिर साबित किया है कि वाराणसी पुलिस आम नागरिकों की सहायता और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही है। स्थानीय लोगों ने भी दुर्गाकुंड चौकी पुलिस के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम को बधाई दी है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x