Follow us on

दोस्त ने पहले दोस्त के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर उसे मार डाला। इसके बाद उसी हथियार से खुद पर हमला कर मौत को गले लगा लिया

Share this post:

गुफरान अहमद की रिपोर्ट मिर्जापुर

मिर्जापुर में दोस्त ने पहले दोस्त के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर उसे मार डाला। इसके बाद उसी हथियार से खुद पर हमला कर मौत को गले लगा लिय । दोनों की मौत हो गई। दोनों पड़ोसी के साथ अच्छे दोस्त भी थे। वारदात की खबर से गांव में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हैचुनार थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह लोग उस वक्त सकते में आ गए जब पता चला कि कंतलाल ने प्रेमलाल की हत्या कर दी है । दर असल प्रेमलाल और कंतलाल दोनों पड़ोसी और अच्छे दोस्त भी थे। आज सुबह किसी किस बात से नाराज कंतलाल ने धारदार हथियार से प्रेमलाल के ऊपर हमला बोल दिया । गंभीर रूप से घायल होने से उसकी मौत हो गई , जिसके बाद कंतलाल ने उसी हथियार से खुद पर प्रहार कर मौत को गले लगा लिया दोनों की मौत हो गई। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कानूनी कार्रवाई में जुट गई है एसपी नक्सल मनीष मिश्रा ने बताया कि दोनों पड़ोसी अच्छे मित्र भी थे । किसी बात को लेकर अनबन हुई और कंतलाल ने प्रेमलाल के ऊपर हमला बोल दिया जिसमें उसकी मौत हो गई और उसके बाद कंतलाल ने उसी हथियार से अपने जीवन लीला भी समाप्त कर ली। मामले में तहरीर प्रतिकार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x