सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। नगर कस्बा बाजार स्थित मोहल्ला जुनेदपुर गांव भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के द्वारा गांव चलो-बस्ती चलो अभियान के तहत व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों एवं शासन की योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा एवं महिला मोर्चा की जिला महामंत्री माया सिंह,मंडल महामंत्री राजू पांडे जी, मनोनीत सभासद एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही बूथ अध्यक्ष,शक्ति केंद्र संयोजकों, सभासदों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। मोहल्ला जुनेदपुर के सभासद शमीम वरिष्ठ भाजपा नेता अहमद हसन अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संतोष राम एवं अन्य वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम को मजबूती मिली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर हितग्राहियों से संपर्क किया और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके निराकरण का आश्वासन दिया गया। बताया जा रहा है। कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत भाजपा के तारकेश्वर वर्मा ने गांव दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया। और उन्हें भाजपा की 46 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, संगठन के निरंतर विस्तार और केंद्र व प्रदेश सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों से अवगत कराया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए। वर्मा ने कहा कि भाजपा ने अपने शुरुआती संघर्ष के दौर से लेकर, जब पार्टी के केवल 2 सांसद थे। आज देश में लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने तक का सफर कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और जनता के अटूट विश्वास के बल पर तय किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व विकास सुशासन और वैश्विक स्तर पर नई पहचान हासिल की है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 का ऐतिहासिक निर्णय, तीन तलाक जैसी कुप्रथा का अंत, जी-20 जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच की सफल मेजबानी तथा भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना यह सब मजबूत नेतृत्व और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उक्त कार्यक्रम की जानकारी भाजपा के मीडिया प्रभारी संजीत यादव ने दिया।