Follow us on

नगर निगम अलर्ट: कड़ाके की ठंड से राहत के लिए वाराणसी में 429 स्थानों पर अलाव।

Share this post:

वाराणसी काशी दीप विजन। शीतलहर और लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर निगम, वाराणसी आमजन को राहत पहुंचाने के लिए पूरी तरह अलर्ट मोड में है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर शहर भर में व्यापक स्तर पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में बुधवार को नगर निगम द्वारा कुल 429 स्थानों पर अलाव जलाए गए।

नगर के शेल्टर होम, रेलवे स्टेशन, कचहरी परिसर, बस स्टेशन, प्रमुख मार्गों और चौराहों पर विशेष रूप से अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि निराश्रितों, राहगीरों और जरूरतमंदों को ठंड से बचाया जा सके। नगर निगम की ओर से ठंड की तीव्रता को देखते हुए अलाव की संख्या में लगातार वृद्धि की जा रही है।

जोनवार अलाव की व्यवस्था इस प्रकार रही—

दशाश्वमेध जोन में 85, भेलूपुर जोन में 66, ऋषि माण्डवी जोन में 46, रामनगर जोन में 20, कोतवाली जोन में 39, आदमपुर जोन में 50, वरुणापार जोन में 78 तथा सारनाथ जोन में 45 स्थानों पर अलाव जलाए गए।

नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अलाव की व्यवस्था नियमित रूप से संचालित रहे और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त स्थानों पर भी तत्काल अलाव जलाने की व्यवस्था की जाए। साथ ही नगर निगम द्वारा ठंड से बचाव के अन्य इंतजामों पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। रिपोर्ट: नवीन प्रकाश।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x