Follow us on

नगर निगम में लेखा परीक्षक द्वारा भुगतान पर आपत्ति लगाने से सफ़ाईकर्मियों में रोष 

Share this post:

दिव्य प्रकाश

वाराणसी –उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय संयुक्त सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोनचन्द वाल्मीकि ने वाराणसी नगर निगम में तैनात मुख्य नगर लेखा परीक्षक के कार्य प्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त मुख्य नगर लेखा परीक्षक वाराणसी नगर निगम में पिछले दो वर्षों से तैनात हैं। इनके द्वारा विगत कुछ दिनों से सफाई कर्मचारियों के पेंशन उपादान व अन्य देयकों के पत्रावलियों पर अनावश्यक आपत्ति लगाई जा रही है जिससे समस्त सफाईकर्मियों में रोष व्याप्त है।इनके द्वारा विभागीय जांच स्थल निरीक्षण को भी नहीं माना जा रहा है। जब इनके द्वारा विभागीय जांच और स्थल निरीक्षण को नहीं माना जा रहा है, तो ऐसी स्थिति में विभागीय जांच स्थल निरीक्षण का क्या औचित्य रह गया है।सभी असन्तुष्ट सफाईकर्मियों ने महालेखाकार व नगर आयुक्त से तत्काल प्रभाव से उक्त मुख्य नगर लेखा परीक्षक को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग किया है।ताकि कर्मचारियों के देयकों के भुगतान में अनावश्यक रूप से लगाई जा रही आपत्ति से निजात मिले।अगर ऐसा नहीं किया गया तो समस्त सफाईकर्मी एकजुट होकर आन्दोलित होने को बाध्य होंगे जिसका सारा दायित्व नगर निगम प्रशासन का होगा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 प्रधानमंत्री, भारत सरकार के आगमन/भ्रमण व अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई, बाद ब्रीफिंग हुआ ग्रैंड रिहर्सल

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x