Follow us on

नगर पालिका ने की अलाव की व्यवस्था:कड़ाके की ठंड से राहगीरों और जरूरतमंदों को मिली राहत

Share this post:

जमानियां। नगर पालिका परिषद ने की अलाव की व्यवस्था कराया। बताया जाता है। नगर पालिका परिषद ने कड़ाके की ठंड से राहत देने के लिए नगर कस्बा एवं स्टेशन बाजार के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराया है। इस पहल से राहगीरों, मजदूरों, ठेला-फेरी करने वालों और रात्रि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को काफी राहत मिली है। ठंड के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि ठंड के मौसम में आमजन विशेषकर गरीब और जरूरतमंद लोगों की सुरक्षा के लिए नगर पालिका परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से सभी प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो। गुप्ता ने कहा कि आवश्यकतानुसार यह व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी। अधिशासी अधिकारी ने जानकारी दी कि नगर पालिका परिषद द्वारा चिह्नित स्थानों पर नियमित रूप से अलाव जलवाए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को समय पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने और इसकी लगातार निगरानी रखने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। ताकि नागरिकों को कोई असुविधा न हो। नगर पालिका परिषद की इस जनहितकारी पहल की नगरवासियों ने सराहना की है। उनका कहना है कि ठंड के इस मौसम में अलाव की व्यवस्था से उन्हें काफी राहत मिल रही है। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x