Follow us on

नाव से गंगा में कूदे युवती की बची जान, नाविक और पुलिस की तत्परता से बचाया गया जीवन

Share this post:

वाराणसी। वाराणसी के नमो घाट पर घूमने आए चंदौली जनपद के थाना बाबुरी क्षेत्र के ग्राम चितौड़ी निवासी मौसम 19 वर्षीय पुत्री भूरी ने नाव से गंगा में छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद नाविकों ने तत्काल साहस दिखाते हुए युवती को सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही नमो घाट चौकी प्रभारी चंदन कुमार, कांस्टेबल महबूब आलम, महिला कांस्टेबल सपना खरवार तथा गार्ड सीमा गिरी मौके पर पहुंचे। सभी ने तत्परता दिखाते हुए युवती को तत्काल कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया।

डॉक्टरों के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने के कारण युवती की जान बच गई। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना में नाविकों और पुलिसकर्मियों की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x