Follow us on

निर्माण परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी-डीएम

Share this post:

दिव्प्र काश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी/दिनाँक 16 जुलाई, 2026 (सू0वि0)*सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार पूर्ण हो-जिलाधिकारी* *विभागीय अधिकारी न  वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों (50 लाख से अधिक/सांसद निधि) से संबंधित निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति पर विस्तृत समीक्षा बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें एन०एच०ए०आई०, लोक निर्माण विभाग (निर्माण, भवन और प्रांतीय खंड), सीएन्डडीएस, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, यूपी सिडको, यूपीपीसीएल, राज्य सेतु निगम,राजकीय निर्माण निगम,आवास विकास परिषद और नगर निगम सहित विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं के विकास कार्यों से जुड़ी कार्यदायी संस्थाओं के परियोजना प्रबंधक/अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया। 

जिलाधिकारी ने कम भौतिक प्रगति और समय सीमा से विलंबित चल रही परियोजनाओं की गहन समीक्षा कार्यदायी संस्थावॉर की। इसके अलावा उन्होंने इन सभी परियोजनाओं की स्वीकृत धनराशि,अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष भौतिक प्रगति रिपोर्ट की जानकारी भी ली। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के परियोजना प्रबंधको से कहा कि विशेष रुचि लेकर विलंब से चल रही परियोजनाओं के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के प्रभावी प्रयास करें। कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति समयबद्ध तरीके से सीएमआइएस पोर्टल पर अपडेट करायें, ताकि अद्यतन आँकड़े पोर्टल पर परिलक्षित हो। जिलाधिकारी ने कहा कि जिस परियोजना के निर्माण कार्य में यदि कोई बाधा उत्पन्न होती है तो उसे तत्काल हमे अवगत कराए,ताकि मामले का निस्तारण सुनिश्चित हो सके।कहा कि लम्बित प्रकरणों को शीघ्र संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर चर्चा कर एक अलग से बैठक करा लिया जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के परियोजना प्रबंधकों/निदेशकों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार ही पूर्ण होने चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्यों की निगरानी स्वयं करें।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x