रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी –-अखिल भारतीय सनातन न्यास जैतपुरा वाराणसी द्वारा आगामी 01 जून से 09 जून तक आयोजित राम कथा के लिए भूमि पूजन आचार्य श्री राम तिवारी द्वारा मुख्य यजमान रवि प्रकाश जायसवाल के द्वारा विधिवत पूजनोपरान्त संपन्न हुआ। यह कथा बागेश्वरी देवी के मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हर हर महादेव, जय श्री राम एवं मां बागेश्वरी देवी की जय के नारों से माहौल भक्तिमय व गुंजायमान हो गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से डॉक्टर अजय जायसवाल, मीडिया प्रभारी राजेश सेठ, जयशंकर गुप्ता, सुजीत कुमार, प्रमोद यादव, श्री प्रकाश, विनीत कुमार, वतन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।