Follow us on

 पं0 दीनदयाल चिकित्सालय में विश्व स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी — जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के सचिव प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को पंडित दीनदयाल चिकित्सालय पाण्डेयपुर के सभागार में विश्व स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आरएस राम, एसएमओ डा.प्रीती अग्रवाल,एमओ एआरटी सेन्टर डा.एसके सिंह एवं समस्त स्टाफ एआरटी सेन्टर,केयर सपोर्ट सेन्टर,वन स्टाप सेन्टर, टीआई एनजीओ के साथ साथ एआरटी सेन्टर में पंजीकृत क्लाइंट उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आरएस राम ने विधिक सचिव प्रवीण कुमार का स्वागत किया और विश्व स्वास्थ्य दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए एआरटी सेंटर के बारे में विस्तार से बताया।डा. प्रीति अग्रवाल ने एचआईवी क्लाइंट को दवा समय देने, जांच, काउंसलिंग और सामाजिक सुरक्षा आदि के बारे में बताया। एचआईवी कैसे फैलता है, इसका उपचार कैसे किया जाता है। उसके बारे में विस्तार से बताया। डॉ. एसके सिंह एमओ ने एचआईवी क्लाइंट को दवा के बारे में जानकारी दी कि यह दवा कितनी महत्वपूर्ण है। इसके बारे में भी बताया। इस अवसर पर विधिक सचिव प्रवीण कुमार ने एचआईवी क्लाइंट को एचआईवी एड्स एक्ट 2017 के बारे में जानकारी दी और बताया कि यदि किसी के साथ कोई भेदभाव या लांछन यदि होता है तो किस प्रकार से यह एक्ट उनके लिए लागू होता है, इसके बारे में बताया। वन स्टाप सेंटर काउंसलर प्रियंका सिंह ने वन स्टाप सेंटर के बारे में बताया कि यदि किसी के साथ कोई भेदभाव, घरेलू उत्पीड़न, हिंसा आदि होता है तो उनके एडवोकेसी के लिए सभी सुविधाएं वन स्टाप सेंटर पर उपलब्ध है। वन स्टाप सेंटर की हेल्पलाइन 181 के बारे में बताया गया जहां पर सभी लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस कार्यक्रम का संचालन एसपी विश्वकर्मा एवं पैरा लीगल वालिंटियर दिनेश पटेल आदि के द्वारा किया गया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x