वाराणसी – पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ़ इंडिया के 47 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में वाराणसी चैप्टर को जनसंचार एवं जागरूकत के क्षेत्र में उत्कृष्ट आयोजन के लिए, पब्लिक रिलेशन के माध्यम से सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने के लिए गौरव सम्मान चैप्टर चेयरमैन अनिल के जाजोदिया एवं उत्कृष्ट कार्य संपादन के लिए सचिव प्रदीप कुमार उपाध्याय को सम्मानित किया जाएगा । ज्ञातव्य हो कि पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी आफ इंडिया ने वर्ष 2025 के अवार्ड की घोषणा निर्णायक मण्डल के अनुमोदन के बाद कर दी है । इस आशय की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजीत पाठक ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र मेहता (वाराणसी) के माध्यम से बतलाया कि यह सम्मान आगामी 13 से 15 दिसंबर को देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रदान किया जाएगा । इसके अतिरिक्त पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी आफ इंडिया द्वारा वाराणसी चैप्टर के कार्यक्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले पूर्वांचल में स्थित अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख संस्थानों हेतु 2025 के लिए अखिल भारतीय पब्लिक रिलेशन विधा के पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की गयी है. जिसमें एन टी पी सी सिंगरौली – शक्तिनगर को कारपोरेट फ़िल्म (हिन्दी) — प्रथम ; बेस्ट CSR प्रोजेक्ट फॉर वीमेन डेवलपमेंट — प्रथम ; बेस्ट ट्रेनिंग प्रोग्राम फॉर स्किल डेवलपमेंट — प्रथम ; बेस्ट आउटस्टैंडिंग इनिशियेटिव फॉर प्रमोटिंग मेडिकल एंड हेल्थ — द्वितीय ; हाउस जर्नल (हिन्दी) -तृतीय; हिंड़ालको , रेनूकूट को — न्यूज़लेटर (हिन्दी) — तृतीय के अतिरिक्त,एन टी पी सी उत्तरीय क्षेत्र – लखनऊ को भी तीन अवार्ड विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया जायेगा।इस राष्ट्रीय अधिवेशन का ” *मुख्य विषय – सशक्त विकास मूल्य के संरक्षण के साथ जनसंपर्क का उद्देश्य 2047* “पर आधारित है. इस कांफ्रेंस में अलग-अलग सत्रों में विभिन्न विषयों पर केंद्रित व्याख्यानों पर विचार विमर्श किया जाएगा. इस दौरान वाराणसी चैप्टर से पब्लिक रिलेशन को सोशल थ्रेड को मजबूत करने के लिए गौरवशाली सम्मान चेयरमैन अनिल के जाजोदिया एवं सर्वश्रेष्ठ प्रोग्राम आयोजित करने के लिए वाराणसी चैप्टर के साथ ही बेस्ट सेक्रेटरी अवार्ड प्रदीप कुमार उपाध्याय को प्रदान किया जायेगा।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र मेहता ने बताया कि पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया राष्टीय स्तर पर जनसंपर्क एवं जनसंचार के क्षेत्र में विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से कार्य करने वाली 70 वर्षीय संस्था है जो पूरे देश के विभिन्न राज्यों के 27 महानगरों में फैली हुई है,जिसमें मुम्बई, कलकत्ता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद, चंडीगढ़, देहरादून, वाराणसी, भोपाल, भूवनेश्वर, नागपुर, पुणे, रांची , वर्धा, कोल्हापुर, शिमला, जयपुर, जम्मू, तिरूपति, अमरावती, हैदराबाद, आदि सक्रियता के साथ संचालित हो रही है। वाराणसी चैप्टर सहित पूर्वांचल के प्रमुख संस्थान एनटीपीसी एवं हिंडाल्को रेनूकूट को जनसंपर्क के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी आफ इंडिया द्वारा सम्मान देने के लिए चयनित करने के लिए पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी आफ इंडिया वाराणसी चैप्टर के उपाध्यक्ष डा अंकूर चढ्ढा, पूर्व चैप्टर चेयरमैन अमिताभ भट्टाचार्य, डॉ अनिल कुमार उपाध्याय, डा राजेश सिंह, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो अनुराग दवे, डा बाला लखेन्द , काशी विद्यापीठ के विभागाध्यक्ष डॉ नागेन्द्र सिंह, डा प्रभा शंकर मिश्रा, डा मनोहर लाल, संयुक्त सचिव हर्ष अग्रवाल, ज्ञानेन्द्र उपाध्याय, चन्द्र प्रकाश सिंह, अजय सेठ, महेश सेठ,अशोक इंस्टिट्यूट आफ इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट कालेज की निदेशका सारिका श्रीवास्तव आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।