ब्रेकिंग न्यूज़ वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज में सर्वेश्वर महादेव मंदिर के पास खड़े करीब 100 साल पुराने पीपल के पेड़ की कटाई अब बड़े सवाल खड़े कर रही है—क्या यह सिर्फ “छटाई” थी या सुनियोजित कटान? आरोप है कि फरवरी 2025 की पुरानी परमिशन का हवाला देकर डालियां ही नहीं,बल्कि मोटी डालियां काटकर पेड़ को ही बर्बाद कर दिया गया,और विरोध करने पहुंचे लोगों को खुलेआम धमकाया गया।स्थानीय लोग और मंदिर समिति इसे आस्था पर हमला और नियमों की धज्जियां उड़ाने का मामला बता रहे हैं,जबकि “प्राइवेट व्यक्ति” के नाम पर कराई गई इस कार्रवाई ने प्रशासन की भूमिका पर भी सवालिया निशान लगा दिया है—अब देखना यह है कि जिम्मेदारों पर कार्रवाई होती है
Post Views: 3