Follow us on

सारनाथ पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

Share this post:

गुप्ता की रिपोर्ट का हल बताओ

वाराणसी — जनपद में चोरी, लूट, नकबजनी आदि अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त वरूणापार जोन प्रमोद कुमार व पुलिस उपायुक्त अपराध नीतू कादयान के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ विदूष सक्सेना के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी की पुलिस टीम द्वारा जानलेवा हमला कर घायल करने वाले नामजद वांछित अभियुक्त छोटू तिवारी उर्फ राजमणि तिवारी निवासी शिवाला मंदिर के पास ग्राम अकथा थाना सारनाथ को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि वादी द्वारा 26 अप्रैल को तहरीर दिया गया था कि वादी के पुत्र से अभियुक्त का विवाद हो गया था। विवाद के दौरान अभियुक्त ने वादी के पुत्र पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि साहब मेरा विवाद किसी अन्य से हो रहा था तभी पीड़ित मौके पर आया और दूसरे पक्ष का साथ देने लगा जिससे मुझे गुस्सा आ गया और मैं आवेश में आकर पीड़ित के साथ मार-पीट किया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 115(2),352,351(3),109(1),324(4) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 अनुज कुमार, हे0का0 लल्लन यादव आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x