सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत फुल्ली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय शेरपुर (फूली) में गुरुवार के दिन परीक्षाफल वितरण व पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक जमानियां के अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ सिंह ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को परीक्षाफल व पुरस्कार वितरण किया। कक्षा पांच में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मुस्कान, द्वितीय स्थान पर शिवानी तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने पर अर्जुन को मुख्य अतिथि द्वारा विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। वर्तमान सत्र 2026 -27 में प्रवेश लेने वाले समस्त छात्रों को पुस्तक का भी वितरण मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।
प्राथमिक विद्यालय शेरपुर फूली में परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया। जमानियां ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ सिंह के द्वारा परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण में मेधावियों को किया गया सम्मानित। इस दौरान छात्र-छात्राओं को उनके परीक्षा फल परिणाम, प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वही प्रथम स्थान पर मुस्कान द्वितीय स्थान पर शिवानी और तृतीय स्थान पर अर्जुन के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हर्ष जताया। सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारीप्रधानाध्यापिका पुष्पा यादव के साथ सहायक अध्यापक आशुतोष राय तथा सत्येंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।