Follow us on

पांडेयपुर चौराहे पर मिला बैग, ट्रैफिक पुलिस की ईमानदारी से सुरक्षित पहुंचा पुलिस चौकी

Share this post:

 रिपोर्ट दिव्य प्रकाश गुप्ता वाराणसी। पांडेयपुर चौराहे पर मंगलवार को एक बैग मिलने पर ट्रैफिक पुलिस ने ईमानदारी का परिचय देते हुए उसे सुरक्षित पुलिस के सुपुर्द कर दिया।जानकारी के अनुसार, संबंधित व्यक्ति अंधरापुल चौराहे से टैम्पू में सवार हुआ था। उसी टैम्पू में अन्य यात्री भी बैठे थे। पांडेयपुर पहुंचने पर वह अपना बैग टैम्पू में ही भूल गया।बैग में मिले पहचान पत्र से पता चला कि वह सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान का है। इसके बाद टैम्पू में सवार कुछ युवकों ने बैग को पांडेयपुर चौराहे पर ड्यूटी पर मौजूद टीएसआई कृष्णा दत्त यादव को सौंप दिया।टीएसआई कृष्णा दत्त यादव ने बिना देर किए बैग को पांडेयपुर पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया, ताकि वास्तविक मालिक वहां पहुंचकर आवश्यक पहचान के बाद अपना बैग प्राप्त कर सके।पुलिस ने अपील की है कि यदि बैग के स्वामी को इसकी जानकारी मिले तो वे पांडेयपुर पुलिस चौकी पहुंचकर पहचान संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अपना बैग प्राप्त कर सकते हैं।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x