Follow us on

पालिका अध्यक्ष के द्वारा निर्माण कार्यों का निरीक्षण और कार्य जायजा लिया

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया                      जमानियां। प्राचीन बलुआ घाट को पूर्व कैबिनेट पर्यटन मंत्री प्रकाश सिंह के अथक प्रयास से बलुआघाट की सुंदरीकरण के लिए पक्का घाट का निर्माण कराया। लेकिन अभी भी उसमें शेष काम किया जाना था। लेकिन वह कार्य आज भी अधूरी पड़ी हुई है। उसी के बगल में शमशान घाट सटा हुआ है। स्नान घाट की विस्तार के लिए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता द्वारा स्नान घाट की विस्तार के लिए विगत दिनों भूमि पूजन कर घाट निर्माण के लिए शुभारंभ हुआ। बताया जाता है। कि 37 लाख की लागत से बन रहे, स्नान घाट के निर्माण कार्यों का बुधवार को पालिका अध्यक्ष ने जायजा लिया। उन्होंने बताया कि किसी भी स्नान पर्वों पर आने वाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता देखा गया है। उसी दिक्कत परेशानी को देखते हुए। स्नान घाट की विस्तार करने की तैयारी का हिस्सा है। पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि पक्का घटवा विस्तार हो जाने से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जमानियां कस्बा स्थित पक्का घाट को हाईटेक के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि देव दीपावली से लेकर आधुनिक सुविधाओं के साथ घाट का नवीनीकरण किया जाएगा। ताकि भीड़ प्रबंधन और बेहतर स्नान अनुभव प्रदान किया जा सके। गुप्ता ने कहा कि 37 लाख रुपये की लागत से अलग से स्नान घाट का निर्माण कार्यों को तेजगति से किया जा रहा है। ताकि श्रद्धालुओं की सुविधा और हाईटेक व्यवस्था के लिए जमानियां जाना और पहचाना जाना लगे। अलग से स्नान घाट जमानियां का पहला हाईटेक घाट का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें आधुनिक सुविधाएं होंगी। मकर संक्रांति, डाला छठ इत्यादि मेले के दौरान बढ़ती भीड़ और श्रद्धालुओं की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जा रहा है। ताकि उन्हें बेहतर और सुरक्षित स्नान की सुविधा मिल सके। बताया जा रहा है कि 37 लाख रुपये की लागत से एक अलग पक्का घाट का विस्तार किया जा रहा है। और लगातार कार्य की प्रगति का निरीक्षण पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता के द्वारा किया है। जिससे क्षेत्र की ज़रूरतों, जैसे धार्मिक अनुष्ठानों या पर्यटन के लिए घाट को बेहतर बनाया जा रहा है। और निरीक्षण का उद्देश्य गुणवत्ता सुनिश्चित करना है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x