दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जे वी एन सुब्रमण्यम, संयुक्त सचिव नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार व निदेशक यूपी नेडा व मीर मोहम्मद निर्देशक MNRE एवं आदित्य प्रताप सिंह डायरेक्टर एवं हीरेन बोरा साइंटिस्ट एवं अमोल ग्रोवर सलाहकार एसएस गुप्ता एवं एस के गुप्ता UPNEDA की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुआ। जिसमें वेंडर की समीक्षा, बैंक की समीक्षा, डिस्कॉम की समीक्षा व प्रगति पर विस्तार से चर्चा के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए। बैठक में जनपद वाराणसी को यूपी में नंबर एक पर लाने के लिए रणनीति पर समीक्षा किया गया। बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल तथा मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह के अलावा अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।