Follow us on

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल के निर्देशन में डायल 112 द्वारा वाराणसी में दो दिवसीय चलाया गया जन-जागरूकता अभियान

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट वाराणसी                वाराणसी पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल के निर्देशन में डायल 112 द्वारा वाराणसी में दो दिवसीय चलाया गया जन-जागरूकता अभिया ।* उत्तर प्रदेश पुलिस की आपात सेवा यूपी-112 द्वारा वाराणसी में दो दिवसीय जन-जागरूकता अभियान “जन-जागरूकता की बात, जन-जन के साथ” का सफल एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया।  इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों, यात्रियों एवं पर्यटकों को आपात स्थिति में 112 सेवा की त्वरित उपयोगिता से अवगत कराना रहा। अभियान के दौरान भीड़भाड़ वाले पर्यटन स्थलों, रेलवे स्टेशनों एवं सार्वजनिक स्थलों को प्राथमिकता देते हुए यूपी-112 टीम ने आमजन से सीधा संवाद कर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं।डायल 112 टीम द्वारा निम्नवत स्थलों पर किया गया जागरूकता अभियान-1. कैण्ट रेलवे स्टेशन-• कैण्ट रेलवे स्टेशन पर यूपी-112 टीम ने यात्रियों से संवाद कर यात्रा के दौरान चोरी, छेड़छाड़, दुर्घटना अथवा संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में 112 पर कॉल कर त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त करने की जानकारी दी।• मौके पर उपस्थित नागरिकों को यूपी-112 की कार्यप्रणाली, रिस्पॉन्स टाइम और इमरजेंसी कॉल की प्रक्रिया समझाई गई, जिससे यात्रियों में सुरक्षा के प्रति भरोसा और आपात सेवाओं की समझ विकसित हुई।• अभियान के दौरान यात्रियों को यह भी बताया गया कि 112 सेवा चौबीसों घंटे सक्रिय है और कॉल मिलते ही निकटतम पुलिस तत्काल मौके पर भेजे जाते हैं।2. बनारस रेलवे स्टेशन-• बनारस रेलवे स्टेशन परिसर में यूपी-112 टीम ने यात्रियों, कुलियों एवं दुकानदारों से संवाद कर स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, आपात स्थिति में सहायता और सतर्कता के महत्व पर जागरूक किया। टीम द्वारा ‘112 इंडिया ऐप’ के माध्यम से डिजिटल सहायता, लोकेशन शेयरिंग और सटीक सूचना देकर पुलिस रिस्पॉन्स को और प्रभावी बनाने की प्रक्रिया सरल भाषा में समझाई गई।• यात्रियों ने ऐप आधारित सेवा और त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम में रुचि दिखाते हुए प्रश्न पूछे, जिनका मौके पर समाधान कर यूपी-112 के प्रति विश्वास को और मजबूत किया गया।3. सर्किट हाउस परिसर-• सर्किट हाउस परिसर में यूपी-112 टीम ने आम नागरिकों से सीधा संवाद कर आपात सेवाओं की उपयोगिता, महिला सुरक्षा और सार्वजनिक स्थलों पर सतर्कता बनाए रखने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।• एलईडी वैन के माध्यम से नाइट एस्कॉर्ट सेवा, सवेरा योजना और महिला सुरक्षा से संबंधित जागरूकता वीडियो प्रदर्शित किए गए, जिससे लोगों में सुरक्षा सेवाओं के प्रति विश्वास बढ़ा।• अभियान के दौरान उपस्थित लोगों ने यूपी-112 की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम नागरिक-पुलिस समन्वय को मजबूत करते हैं।4. म्युजियम सारनाथ परिसर-• म्युजियम सारनाथ परिसर में यूपी-112 टीम ने देश-विदेश से आए पर्यटकों, स्थानीय नागरिकों और गाइडों को पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा, सतर्कता और आपात सेवाओं की भूमिका से अवगत कराया।• टीम ने बताया कि भीड़भाड़ वाले पर्यटन स्थलों पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि, दुर्घटना या महिला सुरक्षा से जुड़ी स्थिति में तुरंत 112 पर कॉल करना आवश्यक है। पर्यटकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का मौके पर समाधान करते हुए यूपी-112 की त्वरित और भरोसेमंद पुलिस सहायता प्रणाली की विस्तृत जानकारी साझा की गई।5. वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन-• वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन पर यूपी-112 टीम ने यात्रियों से संवाद कर यात्रा के दौरान सुरक्षा उपायों, आपात स्थिति में पुलिस सहायता और 112 सेवा के महत्व पर जानकारी दी।• टीम द्वारा चोरी, छेड़छाड़, गुमशुदगी या किसी भी संकट की स्थिति में 112 कॉल के माध्यम से त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई गई।6. नमो घाट-• नमो घाट पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में यूपी-112 टीम ने महिलाओं, बुजुर्गों एवं श्रद्धालुओं को घाट क्षेत्र में सुरक्षा, सतर्कता और आपात सेवाओं की जानकारी प्रदान की।• एलईडी वैन के माध्यम से महिला सुरक्षा, नाइट एस्कॉर्ट सेवा और सवेरा योजना से संबंधित संदेश प्रसारित किए गए, जिससे घाट पर मौजूद लोगों में जागरूकता बढ़ी। श्रद्धालुओं ने यूपी-112 की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा को लेकर विश्वास और सहभागिता दोनों मजबूत होती है।पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल के निर्देशन में उत्तर प्रदेश पुलिस की आपात सेवा यूपी-112 द्वारा वाराणसी में दिनांक 29 व 30 दिसम्बर 2025 को दो दिवसीय जन-जागरूकता अभियान “जन-जागरूकता की बात, जन-जन के साथ” का सफल एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों, यात्रियों एवं पर्यटकों को किसी भी आपात स्थिति में 112 सेवा की त्वरित, सुरक्षित और भरोसेमंद उपयोगिता से अवगत कराना रहा। अभियान के अंतर्गत कैण्ट रेलवे स्टेशन, बनारस रेलवे स्टेशन, वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन, सर्किट हाउस परिसर, म्युजियम सारनाथ परिसर एवं नमो घाट जैसे भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील सार्वजनिक स्थलों पर यूपी-112 टीम द्वारा आमजन से सीधा संवाद किया गया। टीम ने यात्रा के दौरान चोरी, छेड़छाड़, दुर्घटना, गुमशुदगी, संदिग्ध गतिविधियों एवं महिला सुरक्षा से जुड़ी परिस्थितियों में 112 पर तत्काल कॉल करने की प्रक्रिया, त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम तथा ‘112 इंडिया ऐप’ के उपयोग की जानकारी दी। एलईडी वैन के माध्यम से नाइट एस्कॉर्ट सेवा, सवेरा योजना एवं महिला सुरक्षा से संबंधित जागरूकता संदेशों का भी प्रसारण किया गया। इस अभियान से नागरिकों में आपात सेवाओं के प्रति विश्वास बढ़ा और पुलिस–जन सहयोग को नई मजबूती मिली 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x