दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसीआज दिनांक 10.05.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा० राज्यपाल उ0प्र0 एवं मा० मुख्यमंत्री उ0प्र0 महोदय के जनपद में प्रस्तावित आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत विस्तृत ब्रीफिंग करते हुए सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए । ब्रीफिंग के दौरान वीआईपी मूवमेंट हेतु पूर्व निर्धारित रूट डायवर्जन योजना का प्रभावी क्रियान्वयन, निर्बाध यातायात व्यवस्था एवं जाम की स्थिति रोकने हेतु सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम स्थल एवं वीआईपी मार्ग पर सघन चेकिंग, फ्रिस्किंग एवं प्रत्येक व्यक्ति तथा वाहन की कड़ी जांच सुनिश्चित करने को कहा गया। भीड़ नियंत्रण के दौरान “नो टच पॉलिसी” के पालन, महिला संबंधित प्रबंधन महिला पुलिसकर्मियों द्वारा कराने, अस्थायी पार्किंग व्यवस्था, रूफटॉप ड्यूटी, सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों से निगरानी तथा “नो फ्लाई जोन” के सख्ती से अनुपालन के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को अच्छे टर्न-आउट, सतर्कता, अनुशासन एवं आमजन के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय श्री शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध श्री आलोक प्रियदर्शी सहित समस्त राजपत्रित अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।