पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमनभ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में ब्रीफिंग कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश ।* 1. पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के आगमन, भ्रमण एवं अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत सभी पुलिस अधिकारियों को ब्रीफ करते हुए सुरक्षा, व्यवस्था, संवेदनशील प्वाइंट्स एवं यातायात प्रबंधन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश देकर चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।2. किए गए सर्वेक्षण के आधार पर महत्वपूर्ण मार्गों, चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों व संवेदनशील प्वाइंट्स पर पुलिस बल की आवश्यकतानुसार पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करते हुए सुरक्षा घेराबंदी को मजबूत करने एवं प्रत्येक स्थान पर प्रभावी निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

3. कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को उच्च स्तर पर बनाए रखने हेतु ड्रोन कैमरों द्वारा सतत एयरियल मॉनिटरिंग की जाएगी तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि के पाए जाने पर तुरंत प्रभावी एवं कठोर पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

4. सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने दायित्वों हेतु मानसिक रूप से पूर्णतः तैयार रहें, ड्यूटी को अत्यंत मनोयोग, अनुशासन, सतर्कता एवं प्रोफेशनलिज़्म के साथ निभाएं तथा वीआईपी कार्यक्रम के दौरान किसी भी स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने हेतु तैयार रहें।5. असामाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर सक्रिय निगरानी कर अफवाहों, भ्रामक पोस्ट या संदिग्ध डिजिटल गतिविधियों पर तत्परता से आवश्यक पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए।6. शहर में स्थित होटल, लॉज, ढाबा व अन्य ठहरने वाले प्रतिष्ठानों की व्यापक व गहन चेकिंग कर वहाँ रुके व्यक्तियों के आधार कार्ड/पहचान पत्र का अनिवार्य सत्यापन किया जाएगा ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की मौजूदगी का तत्काल पता लगाया जा सके।7. सभी प्रमुख प्वाइंट्स, समारोह स्थल एवं वीआईपी मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहे, जबकि उच्च संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता हेतु रूफटॉप ड्यूटी लगाकर चौतरफा निगरानी सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी भी संभावित खतरे की रोकथाम हो सके।8. वीआईपी मूवमेंट के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था निर्बाध बनी रहे इसके लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रभावी उपयोग, ट्रैफिक डायवर्जन, उचित साइनज तथा प्वाइंटवार तैनाती सुनिश्चित कर किसी भी प्रकार का जाम या अवरोध उत्पन्न न होने देने के निर्देश दिए गए।9. वीआईपी मार्ग से जुड़ी गलियों, कट्स तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भीड़ नियंत्रण हेतु रस्सों का उपयोग कर बैरिकेडिंग जैसी व्यवस्था मजबूत की जाए, ताकि किसी भी अनियंत्रित भीड़ या अवांछित प्रवेश को समय रहते रोका जा सके।10. प्रभारी अधिकारी अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों को स्पष्ट ब्रीफिंग दें, आवश्यकतानुसार दिशा-निर्देश प्रदान करें, भीड़ नियंत्रण हेतु पर्याप्त संख्या में रस्से साथ रखें तथा जनसम्पर्क व निर्देश प्रसारण हेतु लाउड-हेलर का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें।आज दिनांक 10.12.2025 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन, भ्रमण एवं अवस्थान कार्यक्रम के मद्देनज़र कैम्प कार्यालय पर सभी अधिकारियों को विस्तृत ब्रीफिंग देते हुए सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ नियंत्रण से संबंधित समग्र व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए। महत्वपूर्ण मार्गों, संवेदनशील प्वाइंट्स, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, ड्रोन कैमरों द्वारा एयरियल मॉनिटरिंग, होटल–लॉज की गहन चेकिंग, सोशल मीडिया की सतत निगरानी तथा असामाजिक तत्वों पर विशेष दृष्टि रखने के निर्देश दिए गए। वीआईपी मूवमेंट के दौरान निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने हेतु वैकल्पिक मार्ग, डायवर्जन, बैरिकेडिंग, रस्सों का उपयोग, रूफटॉप ड्यूटी तथा स्पष्ट प्वाइंटवार ब्रीफिंग पर विशेष जोर दिया गया, ताकि किसी भी संभावित अवांछित स्थिति पर त्वरित व प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके। ब्रीफिंग में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं कानून-व्यवस्था) श्री शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध श्री राजेश सिंह सहित कमिश्नरेट वाराणसी सहित समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, प्र0नि0/थानाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x