वाराणसी पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन का किया गया स्थलीय निरीक्षण, गंदगी देखकर अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार।* पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा पुलिस लाइन का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया गया। गंदगी की स्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई गई । निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन में स्वच्छता व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया। साफ-सफाई में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए भविष्य में पुनरावृत्ति न होने की कड़ी चेतावनी जारी की गई । पुलिस लाइन स्थित आवासीय सहित सभी ब्लॉकों के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, रख-रखाव एवं अनुशासन की स्थिति का मूल्यांकन कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। आवासीय परिसरों में रह रहे पुलिसकर्मियों द्वारा स्वच्छता मानकों का पालन न किए जाने पर संबंधित कर्मियों को नोटिस जारी करने तथा व्यक्तिगत स्तर पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । आवासीय परिसर में निर्धारित स्वच्छता मानकों का पालन न किए जाने की स्थिति में संबंधित पुलिसकर्मियों के सरकारी आवास को नियमानुसार निरस्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए । 03 दिवस के भीतर पूर्ण सफाई सुनिश्चित कराने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को श्रमदान आयोजित कराने तथा आवश्यकता अनुसार मजदूरों एवं जेसीबी मशीन की व्यवस्था कर व्यापक सफाई अभियान चलाने के स्पष्ट निर्देश प्रदान किए गए।आज दिनांक 30.12.2025 को पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया गया, जिसमें परिसर में व्याप्त गंदगी एवं स्वच्छता में लापरवाही पाए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन की समग्र स्वच्छता व्यवस्था, आवासीय परिसरों एवं सभी ब्लॉकों के साफ-सफाई, रख-रखाव तथा अनुशासन की स्थिति का गहन मूल्यांकन किया गया। साफ-सफाई में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति न होने की कड़ी चेतावनी दी गई। आवासीय परिसरों में रह रहे पुलिसकर्मियों द्वारा स्वच्छता मानकों का पालन न किए जाने पर संबंधित कर्मियों को नोटिस जारी करने तथा व्यक्तिगत स्तर पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि निर्धारित स्वच्छता मानकों का पालन न होने की स्थिति में संबंधित पुलिसकर्मियों का सरकारी आवास नियमानुसार निरस्त किया जाएगा। तीन दिवस के भीतर पूर्ण सफाई सुनिश्चित कराने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को श्रमदान आयोजित कराने, आवश्यकतानुसार मजदूरों एवं जेसीबी मशीन की व्यवस्था कर व्यापक सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस उपायुक्त (लाइन) श्री प्रमोद कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त (लाइन) श्री ईशान सोनी व प्रतिसार निरीक्षक सहित सम्बन्धित अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।