वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी
वाराणसी –पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने गुरुवार को पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर कमियां सामने आई। जिसपर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए। ग्राउंड में गंदगी और बिखरी हुई मिट्टी व परिसर में सफाई व्यवस्था मे अत्यधिक लापरवाही पाई गई। कई स्थानों पर कूड़ा कचरा और निर्माण सामग्री जैसी मिट्टी बिखरी हुई थी। कई जगहों पर सामान सही तरीके से नहीं रखा गया था जिससे अव्यवस्था का माहोल था। निरीक्षण से जाहिर हुआ कि परिसर की देखरेख में लापरवाही बरती जा रही है। पुलिस कमिश्नर ने मौके पर ही सम्बन्धित ठेकेदार को निर्देश दिया कि तुरंत इन कमियों को दूर किया जाए। उन्होंने साफ सफाई और व्यवस्था में सुधार के लिए तत्काल कार्यवाही का आदेश दिया। मोहित अग्रवाल ने चेतावनी दी कि यदि जल्दी ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को देखते हुए पुलिस लाइन की तैयारियां पूरी गम्भीरता से की जानी चाहिए।इस निरीक्षण का मकसद गणतंत्र दिवस समारोह से पहले पुलिस लाइन की तैयारियों और व्यवस्था का जायजा लेना भी था। आने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सभी व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त करने के निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर के इस अचानक निरीक्षण से प्रशासनिक स्तर पर मौजूदा कमियों को दूर करने का सन्देश मिला है।अब यह देखना होगा कि सम्बन्धित विभाग कितनी तेजी से इन खामियों को दूर करते हैं, और गणतंत्र दिवस तक पुलिस लाइन परिसर को कैसा रूप देते हैं।