वाराणसी पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा अपराध शाखा एवं ए0एच0टी0 थाना के कार्यों की समीक्षा कर दिये गये आवश्यक निर्देश । आज दिनांक 04.02.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा अपराध शाखा एवं ए0एच0टी0 थाना के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि अपराध शाखा अब सीबीआई की तर्ज पर कार्य करेगी और यह केवल पुराने मामलों की फाइलों का डंपिंग यार्ड न रहकर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध विवेचना का प्रमुख केंद्र बनेगी। विवेचना का दायित्व तकनीक व कानून की गहरी समझ रखने वाले विवेचकों को सौंपा जाएगा, ताकि वादी को न्याय की अनुभूति हो और अभियुक्तों में कानून का भय बना रहे। समीक्षा के दौरान थाना ए0एच0टी0 द्वारा विगत तीन वर्षों से लापता 06 बालिकाओं की सफल बरामदगी पर टीम की सराहना की गई। पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन में अपराध शाखा द्वारा विगत वर्ष 49 तथा जनवरी 2026 में 06 विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया है। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त अपराध को प्रतिदिन समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए तथा विवेचक द्वारा विवेचना में लापरवाही पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी। साथ ही मानव तस्करी एवं महिला/बाल सुरक्षा मामलों में संवेदनशीलता एवं तत्परता तथा आधुनिक डिजिटल साक्ष्य, सीसीटीवी, फॉरेंसिक जांच एवं तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग पर विशेष बल दिया