Follow us on

पेंशनरों की बैठक में मांगों एवं उपलब्धता पर हुई गहन चर्चा 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश शाखा वाराणसी के सदस्यों की रविवार को डिप्लोमा इंजिनियर संघ भवन लोक निर्माण विभाग नदेसर में राजेश्वर पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय द्वारा गत वर्ष 2025 के कार्यक्रमों मांगो एवं उपलब्धता पर गहन चर्चा की गई। बैठक के प्रारम्भ में नए सदस्यों का स्वागत करते हुए नए वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। बैठक का संचालन करते हुए जिला मंत्री जय राज बहादुर सिंह ने गत वर्ष के कार्यक्रमों की सफलता एवं उपलब्धता के संबंध में विशेष जानकारी दी।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ” सबका साथ सबका विकास ” की बातें करती है, परंतु वरिष्ठ नागरिकों व पेंशनरों को पूर्व में प्राप्त सुविधाओं से भी वंचित कर रही है। हमें तन- मन- धन से संघर्ष हेतु सदा तत्पर रहना होगा। बैठक में प्रांतीय नेतृत्व द्वारा अपने अस्तित्व व सम्मान की रक्षा हेतु भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों में शत- प्रतिशत भागीदारी हेतु संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता राजेश्वर पाण्डेय ने तथा संचालन जय राज बहादुर सिंह ने किया। बैठक में प्रमुख रुप से इं0 आनंद लाल, के आर शास्त्री,बंशी लाल जायसवाल, इं0 सीबी सिंह, इं0 संजय श्रीवास्तव, अब्दुल सलाम, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव,डा.लालचन्द, उमेश बहादुर सिंह, संतलाल यादव, त्रिलोचन तिवारी, आरके सिंह, जयंती घोष, इं0 एके सिंह, समेत पचासों पेंशनर उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x