वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — प्रगतिशील खटिक कल्याण समिति टकटकपुर वाराणसी के प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियों का सोमवार को पूर्वांचल पब्लिक स्कूल पैगम्बरपुर सारनाथ वाराणसी में चुनाव सकुशल एवं शान्तिपूर्वक संपन्न हुआ। इस चुनाव में खटिक समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। यह चुनाव मंजू लाल सोनकर, लक्ष्मण प्रसाद सोनकर, सदाफल सोनकर एवं दिलीप सोनकर के सहयोग एवं आशीर्वाद से निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई। इसके उपरान्त सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया। प्रबंध समिति के चुनाव में अध्यक्ष- राजकुमार सोनकर, उपाध्यक्ष- सच्चिदानंद सोनकर, प्रबंधक- मनोज सागर, कोषाध्यक्ष- बाबूलाल सोनकर, सदस्य- कल्लू राम सोनकर, मिश्रीलाल सोनकर, लक्ष्मण प्रसाद सोनकर एवं प्यारेलाल सोनकर चुने गए। इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।जिनमें प्रमुख रूप से शंकर प्रसाद सोनकर, प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद, संजय सोनकर, श्याम नारायण सोनकर, बांकेलाल सोनकर, रजत सोनकर, भरत लाल सोनकर, रामेश्वरी सोनकर, समेत अन्य सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे। अध्यक्ष पद पर राजकुमार सोनकर पुन: निर्वाचित होने पर सभी सदस्यों एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए समाज के उत्थान, एकता एवं विकास के लिए निरन्तर कार्य करते रहने का संकल्प लिया।