वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी –-काशी के सांसद एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्ष के नेता द्वारा सार्वजनिक मंच से कथित रूप से अपमानजनक भाषा का प्रयोग किए जाने पर वाराणसी के वरिष्ठ अधिवक्ता नित्यानन्द चौबे ने संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी को ज्ञापन सौंपकर सम्बन्धित व्यक्ति के विरुद्ध उचित धाराओं मे मुकदमा दर्ज करने की मांग किया। ज्ञापन के माध्यम से वरिष्ठ अधिवक्ता नित्यानंद चौबे ने कहा कि मंचीय भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को गद्दार कहकर संबोधित किया गया। जिससे देश के करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इस प्रकार की टिप्पणी असहनीय और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है। वरिष्ठ अधिवक्ता नित्यानंद चौबे ने इसके लिए विपक्षी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराते हुए कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग किया है।