Follow us on

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वाइन फ्लू खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर आ गया

Share this post:

जमानियां रिपोर्ट सलीम मंसूरी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वाइन फ्लू खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। परिसर की पूरी तरह साफ सफाई के साथ दवा की छिड़काव बराबर कराई जा रही है। इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए हैं। अन्य जिलों में बढ़ते स्वाइन फ्लू के मरीज को देखते हुए। जमानियां में भी स्वास्थ्य विभाग अब पूरी तरह अलर्ट मोड पर हो गया है। वैसे अभी कही से भी ऐसे मरीजों के मिलने की सूचना विभाग को नहीं मिला है। इसके बाद भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक परिसर और उसके आसपास की साफ सफाई के साथ बराबर कीटनाशक दवा की छिड़काव कराई जा रही है। इसके साथ ही स्वास्थ्य केंद्र पर जरूरी बेड आरक्षित रखने के अलावा स्वाइन फ्लू के उपचार में आवश्यक दवाइयों को उपलब्ध कराने के लिए मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहे है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ रुद्रकांत सिंह ने बताया कि स्वाइन फ्लू जैसे अबतक रोगी नहीं मिले है। इसके बाद भी बेड से लेकर दवाइयों का स्टॉक भरपूर इंतजाम के लिए कार्य किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि जिले में एक दो मरीजों की पहचान किया गया है। उनका समय रहते उपहार शुरू हुआ। उसी को लेकर जमानियां के आसपास में स्वाइन फ्लू के रोगी ना मिले। ऐसी को लेकर स्वास्थ्य केंद्र बेड को आरक्षित करने से लेकर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने के आवश्यक कदम उठाना शुरू कर दिया है। सिंह ने बताया कि क्या है। स्वाइन फ्लू के यह लक्षण बुखार, खांसी गले में खराश नाक का बंद होना सिर दर्द शरीर एवं मांसपेशियों में दर्द थकान कमजोरी जैसे संकेत शामिल हैं। विशेष रूप से बुजुर्ग छोटे बच्चे अथवा गर्भवती महिलाओं तथा पूर्व में किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को अगर ऐसा लक्षण दिखाई देता है। तो तत्काल चिकित्सा परामर्श लेना आवश्यक समझा जाए। डॉ रुद्रकांत सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बचाव को लेकर महत्वपूर्ण सलाह दिए गए हैं। जिसमें खासते और छींकते समय नाक मुंह पर रुमाल रखना, साबुन पानी से नियमित रूप से हाथ धोना अथवा हैंड सेनीटाइजर का प्रयोग करना. बुखार खांसी होने पर भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचाना. संक्रमित अथवा बीमार व्यक्ति के संपर्क में आने से बचना, चिकित्सा परामर्श के बिना एंटीबायोटिक व अन्य दवाओं का सेवन न करना जैसे महत्वपूर्ण सलाह दिए गए है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x