Follow us on

प्रेम प्रसंग के चलते हुआ डाक्टर सुनील राजभर मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या का दावा 

Share this post:

कमलनयन जायसवाल की रिपोर्ट जौनपुर

जौनपुर – बीते 16 जनवरी को एक डिस्पेंसरी संचालक डाक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया था। उक्त मामले में परिजनों ने हत्या का आशंका जताई थीं घटना की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने जांच पड़ताल करते हुए बड़ा दावा किया है कि डाक्टर सुनील राजभर ने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या किया है बताया जा रहा है कि उक्त घटना का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत आत्महत्या से होना प्रमाणित हुई है। पुलिस ने इस मामले में प्रेम प्रपंच की पुष्टि करते हुए मृतक की प्रेमिका को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।आपको बता दें कि बरजी गांव निवासी डाक्टर सुनील राजभर (30) पुत्र सुरेश का शव 16 जनवरी को घर के गेट के पिलर से फंदे पर लटकता मिला था। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण हत्या और आत्महत्या के बीच गुत्थी उलझी हुई थी।जिसपर पुलिस ने गहन जांच के बाद बताया कि मृतक का गांव की ही एक महिला से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच फोन पर लगातार बातचीत होती थी। महिला शादी के लिए दबाव बना रही थी जबकि सुनील पारिवारिक समस्याओं, आगे की पढ़ाई और आर्थिक तंगी का हवाला देकर उसे टाल रहा था तथा कुछ समय इंतजार करने की बात कह रहा था।जौनपुर प्रशासन की मानें तो 16 जनवरी की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर सुनील ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद महिला ने अपना मोबाइल फोन फॉर्मेट कर दिया था। हालांकि पुलिस की तकनीकी टीम ने मोबाइल का डेटा रिकवर कर लिया जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आ गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगना बताया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे आरोपी महिला को उसके घर से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x