वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी — पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा फ़र्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराकर करोड़ों की ठगी करने वाले अभियुक्त पंकज कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी गुरु तेग बहादुर नगर गली नंबर 2/9थाना सिटी 02 बरनाला जनपद बरनाला प्रान्त पंजाब को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला द्वारा बताया गया कि 08 अप्रैल 2026 को वादी मुकदमा जीएसटी अधिकारी वाराणसी द्वारा किया तहरीर दी गई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन करा कर उसपर करोड़ों का बिल पास कराकर जीएसटी टैक्स की चोरी की जा रही है। जिसके संबंध में मुकदमा पंजीकृत कर उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्त पंकज कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी गुरु तेग बहादुर नगर गली नंबर 2/9 थाना सिटी 02 बरनाला जनपद बरनाला पंजाब को पंजाब प्रान्त से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार पंकज कुमार को भा0द0वि0 की धारा 318(4),319 (2), 336(3), 340(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार यादव,का0 दिनेश कुमार एसओजी,का0 अनुज कुमार आदि शामिल रहे।