Follow us on

फर्जी दरोगा बनकर ठगी करने वाला शातिर चढ़ा ‘लेडी सिंघम’ की पुलिस के हत्थे

Share this post:

राहुल मोदनवाल की रिपोर्ट वाराणसी* कमिश्नरेट की चोलापुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दरोगा बनकर लोगों को ठगने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजन प्रजापति खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों पर रौब जमाता था और पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बड़ी रकम ऐंठता था।

वरुणा जोन की एडीसीपी ‘ *लेडी सिंघम’ लिपि नगायच* और *एसीपी विदुष सक्सेना* के कुशल नेतृत्व में इस गिरोह का पर्दाफाश हुआ। आरोपी के पास से पुलिस की पूरी वर्दी (स्टार, बैच, बेल्ट, कैप), तीन फर्जी पुलिस आईडी कार्ड, जाली नियुक्ति पत्र, दो मोबाइल फोन और 1200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह चेकिंग के नाम पर आम लोगों से अवैध वसूली करता था। उसने सिंधौरा निवासी एक युवक को पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये ठगने की बात भी स्वीकार की है। चोलापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है |

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x