रिपोर्ट राजेंद्र गुप्ता वाराणसी— जनपद में फर्जी नंबर प्लेट लगा मोटरसाइकिल से चोरी,लूट, छिनैती आदि की अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र की पुलिस टीम द्वारा आपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक फर्जी नंबर प्लेट लगा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ शातिर अभियुक्त असलम पुत्र मरहूम अल्ला रखा हाल पता सूजाबाद थाना रामनगर और स्थाई पता फेज नंबर-01 वीडीए कॉलोनी चांदमारी थाना शिवपुर वाराणसी को रविवार को अपरान्ह विश्वामित्र नगर कॉलोनी थाना रामनगर वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा उसके कब्जे से एक फर्जी नम्बर प्लेट लगा चोरी की मोटरसाइकिल टीवीएस एक्स एल मोपेड,दो फर्ज़ी नम्बर प्लेट, एक कीपैड मोबाइल फोन,एक छल्ले में लगा दो चाभी व 3,50,160/ नगदी बरामद किया गया। गिरफ्तार शातिर चोर को रविवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र ने बताया कि अभियुक्त असलम ने बताया कि एक महीना पहले रामनगर में जनकपुर कॉलोनी में एक तालाबन्द घर में अकेले घुसकर आलमारी तोड़कर सोने चांदी के गहने व 30,000/नगदी चोरी किया था। जेवर और रुपए के बारे में पूछने पर बताया कि सारे जेवर मैंने एक आदमी को साढे चार लाख रुपए में बेच दिया था और जेवर के बारे में बताया कि मुझे दुर्गावती बिहार में एक आदमी मिला था उसी को चोरी में मिला जेवर दिखाया था। उससे साढ़े चार लाख रुपए में तय हुआ। उसने अपने किसी आदमी से पैसा मंगवा कर मुझे दिया मैंने उसे सारा गहना दे दिया।नाम पता मुझे नहीं मालूम है। फर्जी नंबर प्लेट के बारे में पूछे जाने पर अभियुक्त ने बताया की काफी पहले पाण्डेयपुर पागलखाना अस्पताल के पास से चोरी की थी। मैं इसी गाड़ी से घूम कर चोरी करता हूं। कभी नंबर प्लेट हटा देता हूं तो कभी दूसरी गाड़ी का नंबर प्लेट लगा देता हूं। जनकपुर की घटना में मैंने इसी गाड़ी का प्रयोग किया था।बरामद चाभी, मोबाइल और रुपए के संबंध में पूछा गया तो बताया कि यह चाबी मेरे कमरे की है। वह मोबाइल मेरी है।चोरी में मिले जेवर को बेचने से प्राप्त रूपयों में से ही यह पैसे बचे हैं। मैं इसे अपने खर्च के लिए रखा हूं। पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर भिन्न-भिन्न थानों में कुल 21 मुकदमे दर्ज़ हैं। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 305 ए,331(4) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 जयप्रकाश सिंह, उ0नि0 देवेन्द्र गुप्ता, उ0नि0 पंकज कुमार मिश्र, उ0नि0 शिवम सोनी चौकी प्रभारी कस्बा,का0 विपिन कुमार,का0 पवन कुमार,का0 गौरव भारती,का0 दुर्गा प्रसाद,का0 विक्की कुमार आदि शामिल रहे।