Follow us on

फूलपुर पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ में एक गौतस्कर को किया गिरफ्तार कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस किया बरामद

Share this post:

 

 

वाराणसी — फूलपुर पुलिस ने शनिवार को नागापुर के पास स्थित सिंधुरिया रोड से पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक गौ तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किये गये गौ तस्कर का नाम अभिषेक यादव उर्फ गोलू यादव पुत्र जयनारायण यादव निवासी ग्राम मुस्तफाबाद पिछवारी थाना चौबेपुर वाराणसी बताया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 15 बोर तथा एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस 15 बोर का बरामद किया। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी। जिसके जवाब में पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षा हेतु की गई जवाबी फायरिंग में गोली अभियुक्त के पैर में लगी और वह घायल हो गया। घायलावस्था में अभियुक्त को मौके पर ही गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। फूलपुर पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर चन्दौली में धारा 61(2),221, 132, 310 (2), बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत हैं। पुलिस द्वारा अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम तथा 109(1),3/25/27 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह, उ0नि0 विजय कुमार कुशवाहा, उ0नि0 दिनेश त्रिपाठी, उ0नि0 रामसिंह, उ0नि0 विरेन्द्र नाथ पाण्डेय, उ0नि0 कलामुद्दीन अहमद, उ0नि0 अमित कुमार पाण्डेय, उ0नि0 मुनि शंकर वर्मा,का0 अशोक यादव, हे0का0 अनूप राय,का0 अनिल यादव,का0 रुपचन्द्र सरोज, हे0का0 दिवाकर गुप्ता आदि शामिल रहे।फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाले दो अभियुक्तों को सारनाथ पुलिस ने किया गिरफ्तार कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध देशी पिस्टल किया बरामद         वाराणसी –जनपद में लूट, चोरी, शराब तस्करी, नकबजनी आदि घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरूणापार जोन कमिश्नरेट प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ विदूष सक्सेना के नेतृत्व में गठित सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को शनिवार को हसनपुर सिंहपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अवैध देशी पिस्तौल 7.65 एमएम का बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का नाम क्रमशः आकाश यादव पुत्र सत्यपाल यादव निवासी ग्राम महाराजगंज पोस्ट रामगढ़ थाना बलुआ जनपद चंदौली व दूसरे का अखिलेश पाण्डेय पुत्र रमेश प्रताप पाण्डेय निवासी ग्राम पढ़नी थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती बताया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को थानाध्यक्ष सारनाथ शिवानन्द ने मीडिया के सामने पेश करते हुए बताया कि अभियुक्त आकाश यादव ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं अपनी बहन की शादी में हर्ष फायर करने हेतु गाजीपुर के एक व्यक्ति से एक देशी पिस्तौल खरीदा था। जिसे मैंने अपने दोस्त अखिल पाण्डेय को दिया था। अखिल पाण्डेय ने पुरानी रंजिश के कारण उस पिस्टल से सोनू सिंह के सीने पर गोली मार दिया। जिससे वह मराणासन्न हो गया। अभियुक्त अखिल पाण्डेय से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि मेरा सोनू सिंह से कुछ विवाद हुआ था, मेरे ऊपर उसने कुछ व्यंग बोल दिया था मुझे बुरा लगा इसलिए मैंने उसे पर गोली चला दिया। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सारनाथ शिवानन्द, उ0नि0 राहुल कुमार,उ0 सौरवपति त्रिपाठी, हे0का0 विनीत सिंह,का0 अशोक यादव आदि शामिल रहे। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x