Follow us on

बनारस बार एसोसिएशन में चुनाव को लेकर विवाद गहराया, अधिवक्ता

Share this post:

वाराणसी।बनारस बार एसोसिएशन में दिसंबर महीने में होने वाले चुनाव को लेकर गतिरोध तेज हो गया है। शुक्रवार को बार सभागार के बाहर बड़ी संख्या में अधिवक्ता धरने पर बैठ गए और तत्काल चुनाव तिथि घोषित करने की मांग की। अधिवक्ताओं का आरोप है कि हाईकोर्ट द्वारा स्पष्ट आदेश जारी होने के बावजूद वर्तमान पदाधिकारी चुनाव को लेकर कोई ठोस निर्णय लेने से बच रहे हैं, जिससे अधिवक्ता समुदाय में गहरा आक्रोश है।धरने का नेतृत्व कर रहे सेंट्रल बार के वर्तमान एल्डर कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह और पूर्व एल्डर कमेटी अध्यक्ष रामानंद श्रीवास्तव ने कहा कि “हाईकोर्ट ने चुनाव करवाने पर से रोक हटा दी है और यह भी स्पष्ट है कि बार बायलाज के अनुसार हर साल दिसंबर में ही चुनाव होना अनिवार्य है, लेकिन पदाधिकारी मौन हैं। मजबूरी में हमें लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा हेतु धरने पर बैठना पड़ा है।”उन्होंने कहा कि एल्डर कमेटी पूरी तरह से अपने दायित्व के प्रति प्रतिबद्ध है और यदि निर्णय उन्हें सौंपा जाए तो “हम 8 दिन के भीतर नामांकन से लेकर मतगणना तक की पूरी चुनाव प्रक्रिया सुचारु रूप से सम्पन्न करा सकते हैं।”धरने पर बैठे अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि बार पदाधिकारी शीघ्र चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं करते, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। अधिवक्ताओं के अनुसार यह मामला केवल चुनाव का नहीं है, बल्कि बार की लोकतांत्रिक परंपरा की रक्षा से जुड़ा हुआ है।धरना स्थल पर अधिवक्ताओं ने ‘दिसंबर में चुनाव कराओ’, ‘बार लोकतंत्र की रक्षा करो’ जैसे नारों के साथ अपना आक्रोश व्यक्त किया। कई वरिष्ठ अधिवक्ता भी मौके पर पहुँचे और स्थिति को चिंताजनक बताते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।अब सबकी निगाहें बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों पर टिकी हैं कि वे हाईकोर्ट आदेश और बायलाज का पालन करते हुए कब चुनाव की तिथि घोषित करते हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि यदि देरी जारी रही तो आंदोलन को बड़े रूप में आगे बढ़ाया जाएगा रेशमा चौहान की रिपोर्ट वाराणसी

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x