बनारस स्टेशन के समीप ‘प्रिंस डायमंड पैलेस’ होटल का भव्य उद्घाटन

बनारस स्टेशन के समीप ‘प्रिंस डायमंड पैलेस’ होटल का भव्य उद्घाट

वाराणसी। काशी की पावन धरा पर पर्यटन और अतिथि सत्कार के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। मंडुआडीह स्थित बनारस स्टेशन के ठीक सामने नवनिर्मित ‘प्रिंस डायमंड पैलेस’ होटल का भव्य शुभारंभ रविवार को पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

होटल का उद्घाटन पूज्य स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के मुख्य शिष्य नारद महाराज एवं अधिष्ठाता प्रिंस कुमार जायसवाल के माता-पिता सुनील कुमार जायसवाल व श्रीमती मंजू देवी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर किया गया।

श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क दर्शन की सुविधा

इस अवसर पर अधिष्ठाता प्रिंस कुमार जायसवाल एवं श्रीमती पूजा जायसवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि यह उनके ग्रुप का तीसरा होटल है। उन्होंने विशेष घोषणा करते हुए कहा कि, “श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद से बाबा के भक्तों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। इसे देखते हुए हमारे होटल में ठहरने वाले श्रद्धालुओं के लिए बाबा विश्वनाथ के दर्शन हेतु पूरी तरह निशुल्क व्यवस्था रहेगी। साथ ही मंदिर आने-जाने के लिए साधन (ट्रांसपोर्ट) भी मुहैया कराया जाएगा।”

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है होटल

प्रिंस कुमार जायसवाल ने बताया कि होटल में कुल 42 कमरे हैं, जिनमें बेहतरीन इंटीरियर वाले लग्जरी रूम्स भी शामिल हैं। ये सभी कमरे यात्रियों और सैलानियों के लिए उचित और किफायती दरों पर उपलब्ध रहेंगे।

परिजनों ने जताई खुशी

उद्घाटन के मौके पर सुनील कुमार जायसवाल एवं श्रीमती मंजू देवी ने बच्चों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वे आशा करते हैं कि यह संस्थान बाबा की नगरी में आने वाले अतिथियों की सेवा में सदैव तत्पर रहेगा।

इस गरिमामयी समारोह में प्रशांत जायसवाल एवं आशीष जायसवाल ने आए हुए विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान शहर के कई गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x