बरेका में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत “ऊर्जा संरक्षण” जागरूकता हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं महाप्रबंधक श्री सोमेश कुमार के मार्गदर्शन में दिनांक 08 से 14 दिसंबर 2025 तक ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत विद्युत अनुरक्षण विभाग,बरेका द्वारा ऊर्जा संरक्षण जागरूकता हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत आज दिनांक 12 दिसंबर 2025 को बाल निकेतन स्कूल में “ऊर्जा संरक्षण” विषय पर आधारित ड्राइंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता एवं बरेका इंटर कॉलेज चौराहा पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।बाल निकेतन स्कूल में आयोजित ड्राइंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता में कक्षा 04 एवं कक्षा 05 के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इसे सफल बनाया। ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने ऊर्जा संरक्षण के विभिन्न तरीकों को ड्राइंग के माध्यम से दर्शाया। वहीं स्लोगन प्रतियोगिता में बच्चों ने आकर्षक एवं प्रभावशाली स्लोगनों के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया। बरेका इंटर कॉलेज चौराहे पर ऊर्जा संरक्षण विषय पर आयोजित नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने नाटक के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण के महत्त्व एवं इसके विभिन्न तरीकों का सजीव प्रदर्शन किया।इस अवसर पर मुख्य विद्युत सर्विस इंजीनियर श्री मनोज कुमार गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी तथा उनके परिजन, छात्र- छात्राएं एवं आमजन भी उपस्थित रहे।इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों समेत समस्त जन-मानस में ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें ऊर्जा बचत के विभिन्न तरीकों को अपनाने हेतु प्रेरित करना था।दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसीउर्जा संरक्षण विषय पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभागियों के ऊर्जा संरक्षण के प्रति उत्साह एवं समझ सराहनीय रहा। इस दौरान उन्होंने भविष्य में ऊर्जा संरक्षण के विभिन्न तरीकों को अपना कर ऊर्जा बचत का संकल्प लिया। दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x