Follow us on

बाबा कीनाराम नाम में सामूहिक विवाह का आयोजन 01 मई को-रूबी सिंह 

Share this post:

पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट 

वाराणसी –– रविन्द्र पुरी कॉलोनी स्थित बाबा कीनाराम स्थल पर जहां अघोरेश्वर बाबा कीनाराम ने सिद्धियां प्राप्त की थी, के पीठाधीश्वर बाबा श्री सिद्धार्थ गौतम राम के अवतरण दिवस पर एक मई 2026 शुक्रवार को बाबा कीनाराम स्थल क्रीम कुंड परिसर में जरूरतमन्दों के लिए कार्य करने वाली अग्रणी सामाजिक संस्था एवं अघोर पीठाधीश्वर बाबा सिद्धार्थ गौतम राम सेवा संस्थान के सौजन्य से जरूरतमंदों का सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। उक्त बातें अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान की संयोजिका रूबी सिंह ने बुधवार को क्रीं कुण्ड परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर 55 जरूरतमंद नवयुवक- नवयुवतियों का सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। जो हिन्दू रीति रिवाज के साथ संपन्न होगा। कार्यक्रम पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपरान्ह 01:00 बजे तक हल्दी कार्यक्रम के पश्चात रात्रि 8:00 बजे से मध्य रात्रि तक सामूहिक विवाह संपन्न होगा। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर विशेष रूप से अघोर पीठ के पीठाधीश्वर बाबा सिद्धार्थ गौतम राम का नव विवाहित जोड़ों के साथ-साथ सभी भक्तगणों को आशीर्वाद प्राप्त होगा।इस पत्रकार वार्ता के दौरान संगीता सिंह, राजेंद्र सिंह, विनय सिंह, श्याम राज यादव, संजय सिंह, सिद्धनाथ सिंह, नीरज वर्मा, रवि सिंह, कमलेश कुमार, शशिकांत श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x