वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु सड़कों के किनारे से अतिक्रमण पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा अभियान के क्रम में बुधवार को चेतगंज पुलिस द्वारा तेलियाबाग से अतिक्रमण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बार-बार मना किए जाने के बावजूद भी अतिक्रमण करने व विवाद करने पर चार दुकान दारों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए दुकानदारों का नाम राजू सिद्दीकी पुत्र मोनू सिद्दीकी निवासी जगतगंज थाना चेतगंज, दूसरे का अजीत बरनवाल पुत्र त्रिभुवन बरनवाल निवासी सेनपुरा कबीर रोड, तीसरे का आनंद कुमार पुत्र भुल्लन राम निवासी तेलिया बाग थाना चेतगंज और चौथे का नाम दीपक लाल पुत्र बुद्धू लाल निवासी पटेल चौराहा करछना बताया गया। पुलिस द्वारा चारों अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 285,292, 293 बीएनएस व 170,126,135 बीएनएसएस के अन्तर्गत चालान कर पेशी हेतु विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट/सहायक पुलिस आयुक्त नगर के समक्ष प्रेषित किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 सत्येन्द्र यादव,आरक्षी किशन कुमार गौड़,आरक्षी मनीष शर्मा आदि शामिल रहे।