Follow us on

*बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच, किसानों की कलाई पर बांधी राखी; सृजन शाखा ने दिया सेवा और संस्कार का संदेश

Share this post:

वाराणसी नवीन प्रकाश सिंह की रिपोर्ट *एनीमिया जांच के साथ सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी, सेनेटरी पैड, पौष्टिक आहार और नए कपड़े किए वितरित* वाराणसी नवीन प्रकाश सिंह की रिपोर्ट। भारत विकास परिषद की सृजन शाखा की ओर से *संस्कृति माह अमृत महोत्सव* के तहत पिसौर गांव स्थित दीनानाथ स्कूल में स्वास्थ्य एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया

 

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्य मधु मिश्रा एवं सुनील मिश्रा के सहयोग तथा अमृतांसा हॉस्पिटल के सहयोग से किया गया।

शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन और सामूहिक वंदे मातरम् गायन से हुआ। शाखा अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित शिविर में बालिकाओं की एनीमिया जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जरूरतमंद बालिकाओं को निःशुल्क औषधियां भी उपलब्ध कराई गईं। डॉ. सपना सिंह एवं शशि श्रीवास्तव ने बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, बचाव के उपाय और टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी। जागरूकता के लिए पम्पलेट भी वितरित किए गए।

बालिकाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, सेनेटरी पैड के सही उपयोग और पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान गुड़-चना भी वितरित किया गया। वहीं, प्रीति सिन्हा के सौजन्य से रक्षाबंधन के अवसर पर सभी बालिकाओं को नए कपड़े प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार का अनूठा संदेश देते हुए गांव के 25 किसानों की कलाई पर राखी बांधी गई और उनका मुंह मीठा कराया गया। खास बात यह रही कि किसानों को बांधी गई सभी राखियां सृजन शाखा के आत्मनिर्भर केंद्र “श्वेता शिल्प कला केंद्र” की बालिकाओं ने स्वयं तैयार की थीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला सहभागिता प्रमुख प्रांजलि श्रीवास्तव, रेखा शुक्ला, सीमा सिंह चंदेल, रोली गुप्ता, प्रीति सिंह, सुषमा अग्रवाल, अंजू मिश्रा, अर्चना श्रीवास्तव, अमिता बरनवाल सहित शाखा की मातृ शक्तियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। सृजन शाखा पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण और महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ समाज में सेवा, आत्मनिर्भरता और संस्कार की भावना को मजबूत करना है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

हरितालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और युवतियां मनपसंद वर की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं मिट्टी से शिव-पार्वती और गणेश सहित परिवार की प्रतिमाएं बनाकर पूजा करती हैं।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x